मुरादाबाद, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधन आदित्य गुप्ता ने बुधवार शाम को बताया कि ट्रेन संख्या 14315/14316 बरेली- नई दिल्ली- बरेली एक्सप्रेस का कासगंज स्टेशन तक संचालन विस्तार किया गया है। ट्रेन संख्या 14315 कासगंज नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 17 अप्रैल से और ट्रेन संख्या 14316 नई दिल्ली कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल से प्रतिदिन चलेगी।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 14315 कासगंज नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस कासगंज से रात्रि 2:50 पर चलेगी सोरो शूकर क्षेत्र, उझानी, बदायूं, बरेली जंक्शन होती हुई सुबह 10:20 पर नई दिल्ली पहुंचेगी ट्रेन संख्या 14316 नई दिल्ली कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 4:35 पर नई दिल्ली से चलेगी जो बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, सोरो शूकर क्षेत्र होते हुए रात्रि 12:10 पर कासगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
सीनियर डीसीएम ने बताया कि गाड़ी संख्या 14315 जेसीओ 20 मई से ने गाड़ी नंबर 15303 से कासगंज स्टेशन से संचालित होगी ट्रेन संख्या 14316 जेसीओ 20 मई से नई गाड़ी संख्या 15304 नई दिल्ली स्टेशन संचालित की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
