उज्जैन, 15 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में कक्षा 12वीं की परीक्षा में कम अंक आने से क्षुब्ध छात्रा ने मक्सी रोड स्थित ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के हाथ और पैर फ्रैक्चर हुए है। सहेली ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल,भोपाल की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम आए थे। नानाखेड़ा स्थित लोहार पट्टी निवासी दीपिका पुत्र कैलाश मालवीय अपनी सहेली प्रियांशी निवासी गोपाल पुरा,मक्सी रोड के साथ एमपी ऑनलाइन पर परीक्षा परिणाम देखने गई थी। परीक्षा परिणाम देखे तो उसकी सहेली उत्तीण हो गई जबकि दीपिका को अकाउंट के प्रश्न पत्र में कम अंक आने पर द्वितीय अवसर दिया गया। परिणाम देखते ही दीपिका मायूस हो गई और वह अपनी सहेली के साथ उनके घर गई। इसके बाद वह अपने घर जाने के लिए वहां से निकली। इस दौरान सहेली ने उसे समझाया भी। लेकिन तब तक वह बहुत दुखी हो चुकी थी। वह कुछ ही देर बाद मक्सी रोड ब्रिज पर पहुंची और बिना कुछ सोंचे समझे ब्रिज ने नीचे छलांग लगा दी।
वाहन चालकों में मचा हडक़ंपदीपिका ने जिस समय ब्रिज से नीचे छलांग लगाई उस समय ब्रिज पर कई वाहन चालक निकल रहे थे। जिसने भी उसे नीचे कुदते हुए देखा ,वह ब्रिज पर ही रूक गया। लोगों ने जब नीचे देखा तो छात्रा अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। कुछ ही देर में ब्रिज और घटना स्थल पर लोगों की भीड जुट गई। सूचना मिलते ही पंवासा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
सहेली ने देखा और अस्पताल पहुंचायाकुछ ही देर में गोपालपुरा में रहने वाली उसकी सहेली को सूचना मिली की कोई युवती ब्रिज से कुद गई है। उत्सुक्तावश सहेली मौके पर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। वह तत्काल कुछ लोगों के साथ ई-रिक्शा से दीपिका को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। इसी दौरान उसने परिजनों को भी सूचना दे दी। ब्रिज से नीचे गिरने के कारण उसके पैर और हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल
