
देवरिया, 16 अप्रैल (हि.स.)। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर नाराजगी जताई। उन्हाेंने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन-मानदेय रोकने के निर्देश दिए, साथ ही सम्बंधित विभागाध्यक्षों को स्पष्टीकरण लेकर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सुबह 10:10 बजे विभिन्न अनुभागों की उपस्थिति पंजिकाओं की जांच की गई, जिसमें कई विभागों के कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिसमें उपायुक्त, श्रम रोजगार कार्यालय में रितुदीप सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह और मंजू कुशवाहा तथा मत्स्य पालक विकास अभिकरण में रितेश कुमार शाही गैरहाजिर पाए गए। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता कार्यालय में रणविजय सिंह (सहायक आयुक्त), खूबलाल यादव (अपर सहायक अधिकारी), रणजीत कुमार सिंह (ग्राम सेवक, कृषि) और देवव्रत अभिजात (कनिष्ठ सहायक) अनुपस्थित रहे।
लघु सिंचाई विभाग में अनिरुद्ध कुमार यादव (सहायक अभियंता) और अनिसुद्दीन अंसारी तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में सूर्यप्रकाश (अधिशासी अभियंता), दिनेश कुमार केसरवानी, राकेश कुमार सिंह (मुख्य लिपिक), सुधीर कुमार श्रीवास्तव, वीरेन्द्र नाथ, शम्भु शरण श्रीवास्तव (वरिष्ठ सहायक), मधुसूदन सिंह, उत्कर्ष पाण्डेय, तारिक जमाल और बबलू सिंह (कनिष्ठ सहायक) अनुपस्थित पाए गए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (सीओ) अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार जिला कृषि कार्यालय में उदय शंकर (जिला कृषि अधिकारी), अम्बरीश कुमार मिश्र (वरिष्ठ प्राविधिक सहायक), रमेश नारायण मल्ल, निर्भय नारायण सिंह (प्राविधिक सहायक), धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता (लेखाकार), रामप्रकाश शुक्ल (वरिष्ठ सहायक), हरिकेश सिंह (कनिष्ठ सहायक), जयप्रकाश (वाहन चालक) और रामप्रवेश गोड़ (कृषि कर्मी) गैरहाजिर मिले। जिला पंचायत राज कार्यालय में रतन कुमार (जिला पंचायत राज अधिकारी), राजेश मणि त्रिपाठी, प्रियंका त्रिपाठी, विश्वरंजन प्रताप सिंह (डीसी), सुधांशु मिश्रा (एडीपीएम), संदीप कुमार सिंह (योजना सहायक), शांति देवी, मीरा देवी (पत्रवाहक), ब्रजनन्दन श्रीवास्तव और प्रशांत कुमार श्रीवास्तव (ग्राम पंचायत अधिकारी) अनुपस्थित पाए गए।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक
