
-मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पर्यावरण, वन मंत्री भूपेंद्र यादव का जताया आभार
देहरादून, 23 फरवरी (हि.स.)। केन्द्र से आगामी पांच वर्षों के लिए राज्य की गौला, शारदा, दाबका व कोसी की वन स्वीकृतियां मिल गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से भेंट स्वीकृति के आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने केन्द्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लिए लगभग 50 हजार स्थानीय लोगों और श्रमिकों को सार्थक रोजगार भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में अपने दिल्ली दौरे में केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर इसके लिए अनुरोध किया था। इसी क्रम में प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है।
इन नदियों से आरबीएम की उपलब्धता, सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बेहद जरूरी है।