By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: श्रीनाथजी से प्रभावित मुस्लिम किशोर ने अपनाया हिन्दू धर्म
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > श्रीनाथजी से प्रभावित मुस्लिम किशोर ने अपनाया हिन्दू धर्म
क्षेत्रीयसमाचार

श्रीनाथजी से प्रभावित मुस्लिम किशोर ने अपनाया हिन्दू धर्म

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/02/23 at 6:02 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published February 23, 2023
Share
SHARE

उदयपुर, 23 फरवरी (हि. स.)। श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में गुरुवार को एक मुस्लिम किशोर ने हिन्दू धर्म ग्रहण कर लिया। हिन्दू सेवा संस्थान ने किशोर को तिलक लगाकर सनातन धर्म में प्रवेश कराया। जल्द ही उसका सनातन नामकरण भी किया जाएगा। नाथद्वारा शहर के गणेश टेकरी पर गुरुवार को हिन्दू सेवा संस्थान की बैठक हुई जिसमें अपने मित्रों के साथ आए राजसमंद जिले के एक मुस्लिम किशोर ने स्वेच्छा से हिन्दू धर्म अपना लिया। गरीब नवाज कॉलोनी में रहने वाले किशोर का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ मंदिर आता रहता था। वह सनातन संस्कृति तथा श्रीनाथजी से बेहद प्रभावित था, इसलिए उसने परिवार के सदस्यों के समक्ष हिन्दू धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर की थी। किशोर ने कहा कि उसके माता-पिता उसके फैसले से खुश हैं।

किशोर ने हिन्दू धर्म अपनाने से पहले हिन्दू सेवा संस्थान के पदाधिकारियों को बताया कि वह बचपन से हिन्दू दोस्तों के साथ खेलकूद कर बड़ा हुआ है और उसके मन में हिन्दू धर्म के प्रति आस्था गहरी होती चली गई। धर्म परिवर्तन के बाद किशोर ने श्रीनाथजी के दर्शन किए। हिन्दू सेवा संस्थान के अध्यक्ष रतन सिंह तथा जिला धर्माचार्य प्रमुख गोपाली जोशी ने पुष्टि करते हुए बताया कि संस्थान की बैठक के दौरान किशोर आया था और उसके इच्छा जाहिर करने तथा माता-पिता की सहमति के बारे में जानने के बाद ही उसे सनातन धर्म में प्रवेश कराया गया। जल्द ही उसका नामकरण सनातन धर्म के अनुसार किया जाएगा।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: MUSLIM YOUTH CONVERTED, RAJASTHAN NEWS, SRINATH JEE
GOVINDA MISHRA February 23, 2023 February 23, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

डेहरी के आदित्यालय किड्स में एक्यूप्रेशर ईयर ओरीकुलर थेरेपी का आयोजन
क्षेत्रीय समाचार
शाहाबाद प्रक्षेत्र के साइबर थानों का होगा निरीक्षण, लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर होगी कार्रवाई- डीआईजी
क्षेत्रीय समाचार
डेहरी नप की सशक्त समिति की बैठक में शहर के विकास के मुद्दों पर चर्चा
क्षेत्रीय समाचार
भाजपा की बैठक में बुथ मैनेजमेंट पर दिया गया बल, एनडीए की जीत इस तरह होगी सुनिश्चित
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?