डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। डेहरी के आवासीय सन बीम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 10वीं के रिजल्ट में बेहतर प्रदर्शन किया है। सचिव राजीव रंजन कुमार और प्राचार्या अनुभा सिन्हा ने बताया कि शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 199 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। स्कूल प्रशासन के अनुसार, रौनक राज को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। सृष्टि कुमारी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर मोबिन अख्तर, चौथे पर सोनाक्षी सिंह रहे। बताया कि 10वीं में 90 प्रतिशत से उपर 4, 80 प्रतिशत से उपर 15 और 70 प्रतिशत से उपर 49 विद्यार्थी रहे। विद्यालय प्रशासन ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसका श्रेय पूरे शिक्षक परिवार को दिया है। बधाई देने वालो में उप प्राचार्य डीके पाण्डेय और मैनेजर अनिल कुमार सिन्हा भी शामिल हैं।

