
डिजिटल टीम, छत्तरपुर (पलामू)। झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर के एक निजी होटल में प्रसिद्ध कूलर निर्माता कंपनी सिम्फनी ने डीलर मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ कंपनी के प्रतिनिधि कुमार पंकज, सुनील कुमार, डिस्ट्रीब्यूटर प्रशांत अग्रवाल और दीपू गुप्ता ने संयुक्त रुप से किया। डीलर प्रशांत अग्रवाल को बुके देकर कंपनी के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान कंपनी के वरीय अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद बिहार और झारखंड में सिंफनी कंपनी बहुत बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में कंपनी की मार्केट में उपस्थिति 54% से भी ज्यादा है। इस प्रगति में सबकी सहभागिता सम्मिलित है।
कंपनी के जोनल हेड सुनील कुमार ने कहा कि भारत में पहली बार प्लास्टिक कूलर लाने का श्रेय सिंफनी को प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कंपनी लगातार प्रगति कर रही है। इसके लिए डीलर का सहयोग बहुत जरूरी रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में 13 फैक्ट्रियां हैं। जबकि विश्व पटल के प्रमुख देश मेक्सिको, चीन, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया से पूरे विश्व में कूलर की आपूर्ति की जाती है। आज सिंफनी कुलर कंपनी वर्ल्ड लीडर तीन श्रेणियों में कंपनी कूलर का निर्माण करती है। डीलर मीट के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन कंपनी के प्रतिनिधि अमित कुमार सिन्हा ने किया।