राजगढ़, 18 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को चोरी के मामले में तीन साल से फरार वारंटी को ग्राम कड़ियासांसी में दबिष देकर गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल. बंजारे के मार्गदर्शन और एसडीओपी नरसिंहगढ़ मिनी शुक्ला के पर्यवेक्षण में पुलिस ने 3 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट ब्यावरा के प्रकरण में धारा 379, 201 में आरोपित रोहन उर्फ सोहन पुत्र सागर निवासी कड़ियासासी लंबे समय से फरार था। पुलिस द्वारा पूर्व में कई प्रयास किए गए, परंतु आरोपी लगातार स्थान बदलते हुए गिरफ्तारी से बचता रहा। वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्षन में गठित टीम ग्राम कड़ियासांसी में दबिश देकर आरोपित रोहन को हिरासत में लिया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक
