


सीतापुर , 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के रिजेंसी पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अंतरसदन अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईशानी सक्सेना के स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य अतिथि साउथ कोरिया के जंगवोन यूनिवर्सिटी के स्पेशल प्रोफेसर कांग सुंग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अंग्रेजी भाषा में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत करते हुए अपनी बात को मजबूती से रखा।
प्रतियोगिता के विभिन्न विषयों में अंडर-16 यूज ऑफ एज ग्रुप बैन ऑन सोशल मीडिया , इंडल्जेंस इन स्क्रीन टाइम इज डूइंग मोर हार्म देन गुड , आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा वायलेंट वीडियो गेम्स जैसे समसामयिक मुद्दे शामिल रहे। वर्ग ए में पक्ष से सय्यादा इसरा रिज़वी और विपक्ष से इशमीत कौर प्रथम रहे। द्वितीय स्थान: पक्ष में विनिशा तिवारी, विपक्ष में गीतांश पहवा रहे। सांत्वना पुरस्कार पार्थ शुक्ला, इकारा फातिमा को मिला। वर्ग बी में पक्ष से अभिका मिश्रा, विपक्ष से अग्रिमा शुक्ला प्रथम। द्वितीय पक्ष में नंदिनी टंडन, विपक्ष में अवनी सिंह रहीं। सांत्वना पुरस्कार अक्षय कीर्ति, आयुष कुमार को दिया गया।
वर्ग सी में पक्ष से विश्वास वर्मा, विपक्ष से अभय त्रिपाठी प्रथम। द्वितीय पक्ष में वाणी टंडन, विपक्ष में अरवी पांडेय रहीं। सांत्वना पुरस्कार प्रबल व निवान को मिला।
सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार सय्याद इशारा रिज़वी एवं अभय त्रिपाठी को मिला। संचालन पुरस्कार अनुराधा, अदविका व रचित को दिया गया।
कार्यक्रम में छात्रों द्वारा सामूहिक नृत्य एवं पाश्चात्य नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।
विद्यालय के संस्थापक एमएफ जैदी ने हिंदुस्तान समाचार से बताया कि साउथ कोरिया से जंगवून यूनिवर्सिटी के स्पेशल प्रोफेसर के आने से स्कूल के छात्रों को ऊर्जा प्रदान होगी।
——–
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Mahesh Sharma
