
सासाराम (रोहतास) संत निरंकारी मंडल दिल्ली की शाखा इकाई डेहरी ने रोहतास और कैमूर से सेवादल के महात्माओं को लेकर डेहरी ऑन सोन के पावन सोन नदी तट पर पुलिस अधीक्षक आवास के बगल छठ घाट से लेकर टालबास के घाट तक सफाई किया गया। सैकड़ों सेवादल खाकी वर्दी में एवं महिला नीली वर्दी में निस्वार्थ भाव से सफाई अभियान में जुटे रहे। निरंकारी मिशन के प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव जी महाराज के आदेश पर देशभर में सफाई अभियान सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे चलाया गया। जल सफाई अभियान के बाद निरंकारी मिशन ब्रांच डेहरी ऑन सोन के द्वारा भवनों पर लंगर वितरण किया गया। मौके पर डेहरी ब्रांच के मुखी प्रभात रंजन कुमार, अकाउंटेंट संजय कुमार सिंह, संतोष कुमार चंदेल, मुखी भगवानपुर, मुखी पप्पू कुमार राजपुर मौजूद रहे। वही सेवादल से नोखा के संचालक संजय सिंह, डेहरी ऑन सोन के इंचार्ज मनोज कुमार कश्यप, भभुआ के इंचार्ज अमित कुमार, शिक्षक राम दहीन जी, कुदरा से काशी गुप्ता आदि ने अपना अहम योगदान दिया। वही सेवादल से कमलेश कुमार, रवि रंजन कुमार, दुर्गा शक्ति, मनोज कुमार, विकास कुमार, अमित कुमार, सोनू कुमार, पीयूष कुमार, सरिता देवी, शारदा देवी, सुभद्रा कुमारी, अंजली कुमारी, रीना कुमारी, आदि सैकड़ों सेवादल, साध संगत एवं सेवादल के सदस्य मौके पर सेवा दिए।