भुवनेश्वर, 21 अप्रैल (हि.स.)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी 27 अप्रैल को भुवनेश्वर में जन शिकायतों की सुनवाई करेंगे। यह सुनवाई सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यूनिट-2, अशोक नगर स्थित कैपिटल नर्सरी के पास पूर्व सरकारी प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। इच्छुक नागरिक जन सुनानी पोर्टल या इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकृत प्रतिभागियों को निर्धारित समय स्लॉट के अनुसार स्थल पर उपस्थित होना होगा। उन्हें अपने साथ पंजीकरण की रसीद, वैध पहचान पत्र और अपनी शिकायत की लिखित प्रति लाना अनिवार्य होगा, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस जनसंपर्क कार्यक्रम की व्यवस्थाएं साधारण प्रशासन विभाग द्वारा की जा रही हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो
