दिनारा (रोहतास) होली एवं शब-ए- बारात पर्व को लेकर शुक्रवार को प्रखंड के नटवार थाना परिसर में अंचलाधिकारी आदित्य कुमार एवं थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। दोनों पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शांति ब्यवस्था, आपसी सद्भाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश की जानकारी दी गई। इसके साथ ही किसी तरह से कोई अप्रिय घटना नहीं घटे। अंचलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर होली का मजमा नहीं लगना चाहिए। साथ ही डीजे बजाने व अश्लील गाने पर सख्त पाबंदी लागू रहेगी। शराबबंदी पर विशेष चर्चा किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग है। अशांति फैलाने वाले व असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। शांति समिति के सदस्यों द्वारा कई परामर्श दिए गए। बैठक समापन होने पर प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों अबीर गुलाल लगाया गया एवं शांति समिति की ओर से सभी सदस्यों को अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया गया ।इस मौके ज्वाला प्रसाद सिंह, पप्पु राय, भागीरथी चौबे, सुबास राय, संजय कुमार सिंह, अजय चौबे,विवेक कुमार राय,मोहम्मद इद्रीश, ललन राय, रामबचन सिंह, अक्षयबर सिंह, मुहम्मद अंसारी,उज्जैन कुमार जयसवाल, अन्य लोग मौजूद थे।

