नासरीगंज (रोहतास) प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरजीएफ भवन में बिहार महादलित विकास मिशन के तहत नगर एवं पंचायतों के विकास मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी सुधीर कुमार राय की उपस्थिति में लोगों को महादलितों के विकास के लिए सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियांवयन में महादलित परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया तथा निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे करें कि महादलित परिवारों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ या नहीं और इसकी विस्तृत जानकारी विकास रजिस्टर वर्जन 2 के पोर्टल पर अपलोड करें। वहीं प्रशिक्षण मेंजा उपस्थित शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस के प्रतिनिधियों ने अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति को उपलब्ध किये जाने वाली सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी विकास मित्रों को दी गई मौके पर बीडीओ जफर इमाम और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समेत सभी विकास मित्रगण उपस्थित थे।

