प्रयागराज, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 अप्रैल को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे और महानगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी मंगलवार काे भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने दी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम सुबह 11:30 बजे प्रयागराज पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे, जहां संजय गुप्ता, महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद वे स्टेनली रोड स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
तत्पश्चात डिप्टी सीएम सर्किट हाउस पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और आमजन की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे।
दोपहर में वे डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
शाम 5 बजे वे अरैल क्षेत्र में आयोजित कथा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का श्रवण करेंगे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
