
पाक रिश्ते को किया नापाक
करगहर (रोहतास) थाना क्षेत्र के बाउर गांव में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के बाउर गांव में सोमवार को देर रात एक कलयुगी ससुर ने अपने ही दामाद की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घटना का अंजाम देकर ससुर भागने के फिराक में था। संजोग अच्छा था कि ग्रामीणों की नजर पड़ी। नजर पड़ते ही ग्रामीणों का गुस्सा परवान चढ़ा जिसके फलस्वरूप आक्रोशित ग्रामीणों ने बेरहमी से हत्या कर भाग रहे कलयुगी ससुर को धर दबोचा। इसके बाद घटना की जानकारी करगहर पुलिस को दी गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अरविंद सिंह पिता स्वर्गीय जीउत सिंह ग्राम बाउर थाना करगहर जिला रोहतास की शादी पूर्व में विगत 2 वर्ष पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेपुर ग्राम निवासी सुनील सिंह की पुत्री सुषमा कुमारी से शादी संपन्न हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी में मारपीट व तनाव की स्थिति अक्सर बनी रहती थी। दोनों में कहासुनी हमेशा होते रहता था। जिसके उपरांत पति को बिना बताए पत्नी सुषमा कुमारी अपने घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र पांडेपुर चली गई। जो अपने पिता के घर लगभग एक वर्ष रही। पिछले माह फरवरी में पत्नी सुषमा कुमारी अपने ससुराल बाउर गांव में पति के घर आई थी। जहां सोमवार की शाम सुषमा के पिता सुनील सिंह भी आया बेटी के साथ पहले से मारपीट की घटना पिता को जानकारी था ही तथा सामने भी कुछ कहासुनी के कारण खाने पीने के बाद सोए हुए अवस्था में अपने दमाद यानी सुषमा की पति अरविंद सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह जब अपने कमरे से पति अरविंद बाहर नहीं निकला तो उसकी पत्नी आसपास के लोगों से कहने लगी कि मेरे पति घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसी बीच अरविंद सिंह का ससुर सुनील सिंह घर से भागने लगा। जिसे देख ग्रामीणों का माथा ठनका हो ना हो जरूर कुछ बात है। जिसके उपरांत ग्रामीणों ने उसे भागते हुए अवस्था में पकड़ लिया। पकड़ने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ससुर सुनील सिंह की भरपुर पिटाई कर दी। वैसे घटना को पूरी अच्छी तरीके से पुष्टि नहीं किया गया है। इधर करगहर थाने को घटना की जानकारी मिलते ही मामले को तहकीकात करने में लग गई है।