
शिवसागर (रोहतास) स्थानीय प्रखंड के उल्हो पंचायत के दर्जनों गांव में कल हुए बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सैकड़ों किसानों के खेत मे लगे रवि फ़सल बर्बाद हो चुके हैं।इसके साथ ही ओलावृष्टि से किसानों के लाखो के फ़सल बर्बाद हो चुके हैं।क्षेत्र के किसान अपनी फसल को बर्बाद होते देख स्थानीय मुखिया मनोज पासवान से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई थी। मुखिया मनोज पासवान से मिल किसानों ने कहा कि अपने अपने खेतों में कड़ी मेहनत और परिश्रम से बैंक और साहूकारों से लाखों रुपए के कर्ज लेकर अपने खेतों में फसल लगाया था। जहाँ आज बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण हमारे फ़सल बर्बाद हो चुके हैं।अगर समय रहते हमलोगों को सरकार से मुआवजा सहित सहयता राशि नही मिली तो हमलोगों के बच्चे भूखे मर जायँगे। किसी तरह से हमलोगों ने बड़े रैयत किसानों के खेत मजदूरी कर एक-एक पैसे को जुटाकर एक साल के लिए लिए थे। जो हम सब की सारी की सारी फ़सल बर्बाद हो चुकी हैं और अब हम लोग अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय मुखिया मनोज पासवान ने ने इस मामले में शिवसागर अंचल कार्यालय में पहुंच अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार से मिलकर एक ज्ञापन सौप फ़सल क्षति हुई किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने को लेकर अंचलाधिकारी से बात कही। वही मुखिया मनोज पासवान ने गरीब वर्ग के किसानों से आर्थिक मदद करने सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से मिलकर राशन कार्ड बनवाने की भी बात कही।मुखिया के बात से किसानों को चेहरे कुछ खिले दिखे।