
सासाराम (रोहतास) जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता सेमरा निवासी स्व.अयोध्या सिंह कश्यप की 20 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव सेमरा में उनके पुत्र इंस्पेक्टर ऋतुराज सिंह कश्यप ऊर्फ भैया जी, बंधु बांधव एवं इष्ट मित्रों के द्वारा हवन पूजन करने के पश्चात उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर एवं प्रसाद वितरण कर किया गया। इसके साथ ही सासाराम के व्यवहार न्यायालय में भी वरिष्ठ अधिवक्ता राममूर्ति सिंह, रामाशीष सिंह, नागेंद्र पांडेय, कन्हैया पांडेय, रोहतास जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, मित्रभान सिंह, बसंत सिंह, मनोज कुमार पाठक, संजय कुमार तिवारी, शेषमणि राय, हरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, कृष्णा सिंह, सुरेंद्र सिंह धनंजय कुमार सहित अन्य अधिवक्ताओं ने स्व. अयोध्या सिंह कश्यप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट एवं गणमान्य व्यक्तियों ने स्वर्गीय अयोध्या सिंह कश्यप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री कश्यप जी महान विभूति थे। वे इस रोहतास जिले के एक स्तंभ थे। उन्होंने अपने जीवन काल में कानून के क्षेत्र में एवं सामाजिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन गरीब, गुरबा, असहाय, बेसहारा की सेवा में व्यतीत कर दिया और उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उनके नक्शे कदम पर चल कर उनके पुत्र इंस्पेक्टर ऋतुराज सिंह कश्यप उर्फ भैया जी लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहने का कार्य करते हैं। बड़े छोटों को मान-सम्मान देते हुए, सभी को एक साथ लेकर चलते हुए उनकी यश और कीर्ति को दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं और उसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष 16 मार्च को स्वर्गीय अयोध्या सिंह कश्यप जी की पुण्यतिथि मनाते हुए एक सुयोग्य पुत्र का धर्म निभा रहे हैं। इस पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अरुण सिंह, डॉ. बी. बी सिंह, विजेंद्र सिंह, कामता राय, डॉ कामेश कुमार, राजेश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, नरेंद्र राय, कूलबुल सिंह, क्षितिज सिंह, रविंद्र सिंह, उमेश सिंह, ब्रजेश सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह, राजेंद्र सिंह, बिशू सिंह, महेंद्र सिंह, बंटी सिंह अभिषेक सिंह अशोक सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, बृजराज कश्यप सीटू सिंह आदि उपस्थित होकर सभी ने अपने-अपने विचार रखते हुए स्व. अयोध्या सिंह कश्यप जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।