
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद सहित कई लोगों ने जताया शोक
डेहरी ओन सोन रोहतास
डेहरी विधानसभा के पूर्व विधायक ई सत्यनारायण यादव, व डॉ रवि के पिता व तेजपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद का निधन शनिवार को सुबह डेहरी विधायक आवाज पर हुई। अचानक उनकी निधन की खबर सुनते ही डेहरी शहर, विधानसभा क्षेत्र के साथ उनके पैतृक गांव मझिआंव सहित पूरे पंचायत में शोक की लहर उम्र पड़ीं। उनके निवास पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित भाजपा कार्यकर्ता के साथ सामाजिक लोगों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।
वही पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह ने बताया कि पिताजी स्वस्थ थे सुबह जब मैं मॉर्निंग वॉक से आया तो उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि पिताजी की इच्छा के अनुसार उनके पैतृक गांव से ही दाह संस्कार किया जाएगा ।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय यादव, त्रिविक्रम नारायण सिंह, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडे जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा नगर महामंत्री कुमार सिंह प्रभात शेखर सिंह परमहंस सिंह, प्रकाश गोस्वामी, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, राजद नेता गुड्डू चंद्रवंशी प्रकाश पासवान स्वर्ण कला केंद्र के अध्यक्ष पारस गुप्ता सत्येंद्र गुप्ता राजीव सिंह पूर्व पार्षद मोहन सिंह वार्ड पार्षद सोनू चौधरी रवि शेखर सरोज उपाध्याय, प्रिंस गुप्ता,समाजसेवी रामनाथ यादव डॉक्टर नवीन नटराज डॉक्टर कश्यप जोखन चंद्रवंशी शहीत हजारों लोगों ने विधायक आवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया।