
सासाराम (रोहतास) जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा 30 अप्रैल को चेनारी में शहीद जगदेव प्रसाद के मूर्ति का अनावरण करने के लिए रोहतास जिला का दौरा कर रहे हैं। इस क्रम में उनके कार्यक्रम निम्नवत हैं। सबसे पहले सुबह 10:45 नासरीगंज धूस पर कार्यक्रम निर्धारित है। यहां पर नासरीगंज, राजपुर, काराकाट, बिक्रमगंज, दावथ, दिनारा, सूर्यपुरा और संझौली के साथी उपस्थित रहेंगे।
उसके बाद सुबह 11:15 अकोढ़ी गोला पर कार्यक्रम निर्धारित है। यहां अकोढ़ी गोला और डिहरी के साथी उपस्थित रहेंगे। उसके बाद सुबह 11:30 सासाराम पोस्ट ऑफिस चौराहा के पास। यहां सासाराम, कोचस, करहगर, तिलौथू, रोहतास, नोहटा और नोखा के साथी उपस्थित रहेंगे। सुबह 11:45 शिवसागर चेनारी मोड़। यहां शिवसागर के साथी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद पेनार ग्राम में भोजन के उपरांत दिन के 1:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा चेनारी में शहीद जगदेव प्रसाद के मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। चेनारी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ श्रवण कुमार, मुरारी गौतम, जमा खान, अनिता चौधरी, जय कुमार सिंह, संतोष कुमार निराला, श्रीभगवान सिंह, अशोक कुमार, ललन पासवान, वशिष्ट सिंह, श्याम बिहारी राम तथा पूनम भारती की भी गरिमामई उपस्थिति रहेगी। इस बारे में रोहतास जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष और उत्साह है। उनका जिले में अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा और उनके कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा।