
डेहरी-ऑन-सोन रोहतास डेहरी प्रखंड के भेड़िया निवासी जदयू नेता विकास कुमार सिंह कुशवाहा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा एक बार फिर डेहरी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में बुधवार को एक पत्र जारी किया है। कहा है कि संगठन के विस्तार और नीतियों के प्रसार के लिए कर्मठता से काम करेंगे। विकास सिंह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की थी। फिलहाल व्यवसाय कर रहे विकास प्रयागराज की छात्र राजनीति में लगातार सक्रिय रहे हैं। समाजवादी विचार के लिए लगातार काम करते रहे हैं। उनके मनोनयन पर जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ निर्मल कुशवाहा, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह, रिंकू सिंह, अमरेश चौधरी, बिंदा चंद्रवंशी,, नगर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा उर्फ मुन्ना कुशवाहा, डब्लू कुशवाहा, सहित कई लोगों ने बधाई दी है।