
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। नीतीश कुमार के करीबी ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आस्था बहुत बड़ा विषय है। मंदिर निर्माण और भगवान प्राप्ति के लिए संतों के समागम की भी जरुरत होती है। उन्होंने कहा कि दूसरों के दूख को देखकर हास्य करने वाला कभी भी प्रगति कर सकता है। उन्होंने कहा कि दूसरों के लिए भलाई की बात सोचने वाला व्यक्ति को ईश्वर मदद करता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हीं की मदद करते हैं जो दूखी, पीड़ित और परेशान लोगों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि वो कमजोर और लाचार लोगों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि दूख होने के कारण दूसरों की प्रगति से जलना है। उन्होंने कहा कि मेहनत के माध्यम से ही इंसान प्रगति और विकसित कर सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रगति के लिए विकास और प्रगति की सोच होना चाहिए। रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड के कुशी गांव में मंदिर के लोकार्पण के दौरान कार्यक्रम के दौरान वे मौजूद थे। उन्होंने मंदिर निर्माण की पहल करने वाले जदयू नेता कृष्णा पटेल की प्रशंसा की। दुर्गा साईं मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। गांव में ही मंत्री श्रवण कुमार ने समाजसेवी रामेश्वर चौधरी, धनकुंवारी देवी और इंजीनियर काशी नाथ सिंह के प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान प्रतिष्ठित चिकित्सक निर्मल कुशवाहा, जदयू के जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अमरेश चौधरी, प्रदेश महासचिव विंदा चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव बद्री भगत, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक पटेल उर्फ पप्पू पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष तकनीकी प्रकोष्ठ गुड्डू पटेल, धनंजय पटेल, बनारसी सिंह, मोद नारायण पटेल, जदयू नेता हरिमोहन विश्वकर्मा, जदयू युवा नेता मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण औऱ सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।