
सासाराम (रोहतास) व्यवहार न्यायालय के निकट कांग्रेस जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह नोटरी की अध्यक्षता में रोहतास जिला कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिले के अभिभावक रहे बद्री नारायण चौबे का आकस्मिक निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया गया। जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि बद्रीनारायण चौबे जब तक रहे आजीवन कांग्रेस में रहे। कांग्रेस की मजबूती के लिए एक काम करते रहे। आज उनके चले जाने से कांग्रेस को काफी क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। बद्रीनारायण चौबे मूल रूप से ग्राम चौबे बहुआरा, थाना करगहर के निवासी थे। इनका मकान सासाराम में जीटी रोड पर सिविल लाइन में स्थित है। जहां इन्होंने अपना अंतिम सांस ली है। आज उनकी मृत्यु पर पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने एक सुर में कहा जब तक सूरज चांद रहेगा बद्री बाबा का नाम रहेगा। मौके पर कन्हैया सिंह कांग्रेस जिला अध्यक्ष, लोकेश तिवारी, राधा प्रसाद सिंह, उमा शंकर पाण्डेय उर्फ मुटुर पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, धनंजय मेहता, राजेंद्र कुशवाहा, सगीर अहमद, रमेश कुमार पांडेय, प्रभात कुमार सिंह, आलोक कुमार, सुमंत कुशवाहा, मानस रंजन, दिलवास अंसारी, डॉ जावेद अख्तर, अली हुसैन इदरीसी, राजेंद्र पासवान, नित्यानंद राय, विनोद राय, राम अवतार राय, दीपक शुक्ला, दीपक कुशवाहा, रामजी चौबे, संकट्ठा तिवारी, जावेद, शैलेंद्र नाथ ओझा, मदन मोहन श्रीवास्तव, सिंहासन सिंह, उमाशंकर गुप्ता, रूपेश चौबे, माननीय विधायक संतोष मिश्रा, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम आदि शामिल हैं।