
संवाददाता, सासाराम. सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के धर्मशाला मोर पर एक वाहन की ठोकर से बाइक सवार जदयू कार्यकर्ता की मौत हो गई। मृतक का नाम संजय सिंह था, जो चेनारी के मल्हिपुर के रहने वाले थे। वह मल्हिपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष भी थे। बताया जाता है कि वह किसी काम से सासाराम आए हुए थे। उसी दौरान एक वाहन से उनकी टक्कर हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही संजय कुमार सिंह की मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस सासाराम ले आया गया। इस हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। वहीं जदयू कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर फैल गई। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में जिलाध्यक्ष अजय कुमार, वरिष्ठ नेता डॉ निर्मल, रिंकू सिंह, पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह, अमरेश चौधरी सहित अन्य शामिल हैं.