
सासाराम (रोहतास) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 25 वां स्थापना दिवस 10 जून 2023 को धूमधाम से सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर पार्टी के झंडा फ़हराकर और केक काटकर जिला कार्यालय सासाराम पोस्ट ऑफिस चौराहा के दक्षिण बिजली शहीद मजार के दक्षिण पूरब जिला कार्यालय सासाराम में आशुतोष सिंह जिला अध्यक्ष रोहतास के नेतृत्व में मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का स्थापना 10 जून 1999 को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में में हुआ था और 25 वर्षों तक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में देश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी काम किया और इसके नेता बहुत ही शानदार गरीबों का मसीहा देश का गौरव श्री शरद पवार जी ने बहुत ही अच्छा काम किये। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह भी रोहतास जिला में गरीबों का आवाज, गरीबों का सेवक के रूप में काम कर रहे हैं। आज 10 जून को 25 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।