
आम आदमी की समस्या को लोजपा उठाएगी: अजित राय
डेहरी ओन सोन रोहतास
राज्य की हालत बद से बदतर होते जा रही है, विधि व्यवस्था भ्रष्टाचार बैंक लूट ली शराब से मौत शिक्षा की बदहाली बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था आदि तमाम मुद्दे पर बिहार सरकार फेल है उक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कैनाल रोड स्थित लोजपा रा प्रदेश नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह के आवास पर प्रेस वार्ता में कहा। उन्होंने कहा कि लोजपा चली गांव की ओर का कार्यक्रम पूरे जिले में चल रहा है हर गांव के हर बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसकी सफलता के लिए पंचायत अध्यक्ष से लेकर प्रखंड जिला और प्रदेश पदाधिकारी मिलकर अपने पार्टी के सिद्धांत नीति और अपने नेता के मिशन बिहार फर्स्ट, बिहार फर्स्ट के तर्ज पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की बातों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। लोजपा के तमाम कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं होगा जब चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे तब जाकर बिहार एक विकसित राज बनेगा। पूर्व प्रत्याशी दिनारा अजीत राय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा रा प्रदेश में मजबूती से कार्य कर रही है। आम आदमी से सुझाव लेकर आम आदमी की समस्या को सुनकर उसका निदान किया जाएगा। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष सुदामा पासवान ने कहां की पार्टी ने जनता के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी कर सुझाव की मांग की है जनहित के सभी सुझावों को विहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट डॉक्यूमेंट्री में शामिल किया जाएगा। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह, पूर्व प्रत्याशी दिनारा अमित राय ,प्रदेश महासचिव दशरथ पासवान प्रदेश सचिव जगनारायण शाह, प्रदेश सचिव उमेश पासवान, जिला प्रधान महासचिव धर्मेंद्र पासवान उमाशंकर पासवान आदि उपस्थित थे।