
संवाददाता, सासाराम. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आज सासाराम के सदर अस्पताल परिसर में स्थित GNM छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें कानून के जानकारों द्वारा छात्रावास की छात्राओं को नारी-सुरक्षा से संबंधित कानून की जानकारी दी गई इस दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर हुआ। एडवोकेट प्रतिभा पल्लवी तथा सहायक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि वह अपनी रक्षा-सुरक्षा को लेकर कानूनी रूप से वे कैसे मदद प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर कितना कारगर कानून है। बता दें कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
(रिपोर्ट: अविनाश कुमार, सासाराम)