
संवाददाता, सासाराम. रोहतास जिले के बरहरी सहायक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लड़की जब शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, इसी दौरान गांव के ही 3 लोगों ने दुष्कर्म किया है। लड़की के मां की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई तथा पास्को सहित विभिन्न धारा में कांड को दर्ज किया हैं। इस मामले में पुलिस ने घटना के आरोपी मनोज पासवान, चंदन पासवान एवं गुड्डू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। वही लड़की को स्वास्थ्य जांच के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की वरीय पुलिस अधिकारियों ने किसी भी तरह की पुष्टि करने से साफ इनकार कर दिया. इस घटना के कारण पीड़िता के परिजन काफी हताश हैं.