
काराकाट (रोहतास) नगर पंचायत- काराकाट के गोड़ारी में किसान की समस्या को देखते हुए गोड़ारी मे नाली निर्माण होने के कारण करहा ध्वस्त एवं कचडा से जाम हो गया था।जिससे किसानों की पानी की समस्या हो गई थी। किसान के हित में नगर पंचायत काराकाट के उप मुख्य पार्षद- रविशरंजन के नेतृत्व करहा का सफाई कराया गया। जिसमें वार्ड पार्षद-7 संजय राम, वार्ड पार्षद-8 अभिभावक- संतोष यादव, वार्ड पार्षद-9- दिलीप प्रसाद की भी अहम भूमिका रही। करहा के सफाई कराने से किसानों में हर्ष है। जिन्होंने उप मुख्यपार्षद- रविशरंजन एंव वार्ड पार्षद को ऐसे नेक काम के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिया गया। हर्ष व्यक्त करने वाले में किसान अजय तिवारी, अनंत तिवारी, सतेन्द्र पासवान, कन्हैया तिवारी, रामाशंकर दूबे, राजू मिश्रा सहित सैकडो अन्य किसान शामिल हैं। किसानों ने बताया कि इस करहा से हम सभी लोगों का पटवन का कार्य होता है।