
संवाददाता, सासाराम. सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीता बिगहा में यात्रियों से भरी एक ऑटो पलट गई। जिसमें ऑटो पर सवार 8 महिला घायल हो गई। बता दें कि सभी महिला गुरु पूर्णिमा पर पूजा करने के बाद देर शाम लौट रहे थे। उसी दौरान हादसे की शिकार हो गई। घायल सभी महिलाएं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडा गांव की रहने वाली बताई जाती है। घायल उर्मिला देवी, चमेली देवी, मालती देवी, सुमित्रा देवी, सोनिया कुंवर आदि हैं।