
संवाददाता, सासाराम. रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक विमला देवी जब भैंस चराने गई हुई थी तो उसी दौरान तेज बारिश होने लगी। बारिश के बीच ठनका गिरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे आनन-फानन में सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन महिला की मौत हो गई। मृतक महिला विमला देवी मनिहारी गांव के रहने वाले काशी राम की पत्नी थी। महिला की मौत के बाद परिजनों ने प्रशासन को सूचना दी है।