
डिजिटल टीम, सासाराम. रोहतास जिला के भानस ओपी थाना क्षेत्र के परसा गांव के पास नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान शैलेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जो नोखा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते थे। आज जब स्थानीय लोगों ने देखा कि परसा गांव के पास नहर में एक शव तैर रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा जब शव को बाहर निकाली, तो उसकी पहचान सहेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जो नोखा थाना के रहने वाले चमड़ी सिंह का के पुत्र थे। जबकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।