बिक्रमगंज (रोहतास)। वनमहोत्स्व के अवसर पर विभिन्न जगहों पर विन्यदा अकादमी पब्लिक स्कूल की ओर से शुक्रवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया । विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने बताया कि उक्त अवसर पर 1020 वृक्ष लगाया जायेगा , ताकि पर्यावरण की रक्षा किया जा सके । आज गर्मी बहुत तेज पड़ रही है , ऑक्सीजन की कमी हो रही है, पर्यावरण दूषित हो रही है ।उसको देखते हुए विद्यालय में हर साल की भांति इस साल भी वृक्ष लगाने का निर्णय लिया ताकि गर्मी से निजात पाई जा सके । वही ऑक्सीजन और वर्षा की कमी ना हो विद्यालय के सभी बच्चा बच्ची एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यगण व शिक्षक सभी लोगों ने उत्सुकता से भाग लिया । इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया । पूर्व शिव मंदिर के प्रांगण में एवं अनुमंडल कार्यालय के सामने जेल गेट भंवरी देवी के प्रांगण में इत्यादि दर्शन कर उक्त जगह पर भी वृक्ष लगाया गया ।मौके पर विद्यालय के चेयरमैन विनय सिंह, प्रधानाध्यापक सुनीता सिन्हा, शिक्षक मंजेश सिंह, शिक्षिका , मुखिया संघ जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि आज के समय में वृक्ष को लगाना परिवारों को बचाना एवं एक वृक्ष लगाना 100 बच्चों के बराबर है ।मुखिया श्री सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए ताकि प्रदूषण को दूर किया जा सके । साथ ही प्रदूषण को सुरक्षित किया जा सके , जिससे ऑक्सीजन की कमी और वर्षा की कोई कमी ना हो ।

