शिवसागर (रोहतास) थाना के पुलिस द्वारा संध्या गश्ती के दौरान अलग- अलग जगहों से 4 शराब पियक्कड़ को गिरफ्तार किया। कुम्हऊ से कृष्ण प्रसाद गुप्ता उम्र 32 वर्ष पिता केदार साह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर बलजीत सिंह उम्र 28 वर्ष पिता कुलदीप सिंह ग्राम जैतापुर थाना गौर जिला बस्ती उत्तर प्रदेश मुलायम कुमार उम्र 23 वर्ष पिता राम सुधार सिंह ग्राम सोउरूडीह थाना सोनहन जिला कैमूर, सदन कुमार उम्र 28 वर्ष पिता राम ध्यान सिंह ग्राम बिशनपुरा पोस्ट कैथी थाना सोनहन तीनों शराबियों को बम्हौर मोड़ के पास से शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। सभी शराबियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

