कोचस (रोहतास) शुक्रवार के दिन (एग्री एफ पी सी) इफको द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन बीज निगम गोदाम कोचस मे किया गया। बैठक की अध्यक्षता एग्री कोचस एफ पी सी अध्यक्ष सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे ने किया। वही संचालन इफको बाजार कोचस प्रबंधक उमेश सिंह ने किया। बैठक में मौजूद इफको जिला प्रबंधक डॉ उमेश प्रसाद ने किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के सरल उपयोग पर प्रकाश डाला। यूरिया के उपयोग से होने वाले हानिकारक दुष्प्रभाव जैसे मिट्टी संरक्षण, वायु जल प्रदूषण और मानव जीवन में जानलेवा बीमारी भी हो रहा है। इसी बीच बैठक में मौजूद सभी किसानों ने कई प्रकार के अटपटे सवाल भी किए लेकिन उनके सारे सवालों का जवाब देते हुए नैनो यूरिया की पूरी सार बैठक में मौजूद लोगों को समझा दी गई। बैठक में सभी किसान लोग बातों को समझ कर गदगद हो गए। बैठक में उपस्थित किसान लोग ललन चौबे, जनार्दन सिंह, श्रीकांत दुबे, सर्वेश्वर पाठक, गोरख पटेल, पप्पू पटेल, शिव कुमार सिंह, देवधारी सिंह, गोविंद पाठक, मुन्ना सिंह, विवेकानंद दुबे, परवेज अंसारी, राम अवध तिवारी, पिंटू सिंह, दिग्विजय दुबे, श्रीनिवास सिंह, बनारसी सिंह, सदरू अंसारी, अखिलेश यादव, शिशिर पांडेय, कृष्णा सिंह यादव, राजू प्रजापति, हरिवंश शर्मा आदि सहित प्रखंड से आए हुए तमाम किसान लोग मौजूद थे।

