
रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के कायस्त बहुआरा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक ही परिवार के 5 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों में दो महिला तेतरा देवी तथा इंदु कुमारी भी है। बताया जाता है कि व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के 5 लोग घायल हो गए हैं। घायल विनोद राम, रामवचन राम, तेतरा देवी, इंदु कुमारी तथा मुन्ना राम को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत की गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।