
16अलग अलग ब्रांड के तैयार किए जा रहे थे नकली सिगरेट
भभुआ।कैमूर पुलिस के हाथ बहुत ही बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने एक नकली सिगरेट बनाने वाली कंपनी का पर्दाफाश किया है।इस धंधे में शामिल 9 एक्सपर्ट मजदूरों को गिरफ्तार किया है।उक्त घटना की जानकारी कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया।उन्होंने आगे बताया है कि चांद थाना क्षेत्र के बिउरी गांव में यह अवैध कारखाना चल रहा है और वहीं से अवैध कारोबार संचालित हो रहा था।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त स्थल पर पहुंचकर सिगरेट कंपनी पर छापेमारी की।
एसपी ने बताया कि छापेमारी में करीब 20 करोड़ रूपए का कच्चा मॉल और मैटेरियल बरामद हुआ। जिसमें 12 से 16 लाख बनाए गए सिगरेट और मशीन तथा अन्य उपकरण बरामद हुआ है।साथ ही 9 मजदूर को भी गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि नकली कंपनी में 16 अलग अलग ब्रांड के नकली सिगरेट तैयार किए जा रहे थे।उन्होंने आगे बताया कि पुलिसिया अनुसंधान में पता चला है कि ये लोग एक से दो माह पूर्व आगरा में रहकर इस काम को अंजाम दे रहे थे।हालांकि फैक्ट्री मालिक अभी तक पुलिस गिरफ्त से दूर है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।वहीं एसपी ने बताया कि इस अभियान में गठित टीम के पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।