
बिहार शरीफ: मानपुर थाना में पदस्थापित एएसआई महफूज आलम की मौत रविवार के दिन पटना में इलाज के दौरान हो गया। वे पिछले दो दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में
चल रहा था। महफूज आलम मुंगेर जिला के वर्धा गांव के रहने वाले थे और वे नालंदा जिला में पदस्थापित थे। नालंदा पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सह राजगीर थानाध्यक्ष मो.मुश्ताक ने बताया कि महफूज आलम राजगीर पुरुषोत्तम मास मेला में ड्यूटी पर तैनात थे। दो दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके उपरांत उन्हें राजगीर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। स्वजन ने बताया कि
मुंगेर में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में ईश्वर परिवार वालों को हिम्मत दे। मृतक अपने पीछे दो बेटे से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।