
सासाराम के मुफस्सिल थाना के बलथुआ के पास लोगों ने पुरानी जीटी रोड पर जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि बलथुआ गांव में जलजमाव हो गया है। कल से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद पानी निकलने का रास्ता नहीं है। लोगों का आरोप है कि जल निकासी का जो स्रोत था, उसे नगर निगम द्वारा बंद करा दिया गया। जिसके कारण जलजमाव हो गया है। लोगों के घरों में पानी घुस प्रवेश कर गया है। साथ ही सड़कों और गलियों में पानी लग गया है। चुकी नगर का सारा पानी इसी ओर जाता है।लेकिन जल स्रोत को नगर निगम द्वारा बाधित कर दिया जाने के कारण इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई है। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के मेयर काजल कुमारी तथा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी किया। सूचना मिलने के बाद अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने बुझाने का काम कर रहे हैं। बता दें कि चेनारी की ओर से सासाराम में प्रवेश करने वाला यह मुख्य सड़क है। जिसे बलथुआ के पास लोगों ने जाम किया है। यह वार्ड नंबर 9 का इलाका है।
रिपोर्ट: अविनाश श्रीवास्तव, सासाराम