
अकोढ़ी गोला( रोहतास) राष्ट्रीय लोक जनता दल के अकोढ़ी गोला प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने युवा नेता सह अकोढ़ी गोला प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह का स्वागत किया. अकोढ़ी गोला स्थित डॉक्टर संत पाल मेडिकल हॉल के परिसर में राष्ट्रीय लोक जनता दल के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष नंद कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव बनारसी कुशवाहा ने फूल और माला देकर प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह का स्वागत किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष के पिता अशोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे उन्होंने पुत्र को प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. वही मान सम्मान पाकर प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जिस विश्वास के साथ पार्टी ने मुझे इस पद को दिया है मैं उसे पद की गरिमा को कायम रखूंगा और पार्टी हित में हमेशा कार्य करूंगा. मौके पर मनोज कुशवाहा, विद्यानंद सिंह ,विजय सिंह, धीरेंद्र शर्मा, सुभाष चौधरी ,दीपक कुमार ,इंद्रेश्वर गुप्ता, शंभू सिंह ,अनूप चौधरी भोला कुमार सरोज कुमार देव कुमार सिंह मधेश्वर सिंह, उप मुखिया मनीष विश्वकर्मा, अरविंद पासवान, जयप्रकाश सिंह, अजय कुमार सिंह सहित कई पार्टी के कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।