
सासाराम (रोहतास) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कमिटी की घोषणा होते हीं नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। जिला के नेताओं एवं पदाधिकारियों ने जिला से सक्रिय रुप से जुड़े तीन नेताओं क्रमशः प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह, प्रदेश महामंत्री शिवेश कुमार राम एवं प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह को प्रदेश की नयी टीम में आने से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई संप्रेषित की है। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवशी, जिलामहामंत्री विजय सिंह, प्यारेलाल ओझा, अशोक शाह, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, मंगलानंद पाठक, पंकज सिंह, प्रमोद कुशवाहा, जिलामंत्री रेशमा कुमारी, डा.शरत् चंद्र संतोष, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजेन्द्र सिंह भोला, सुनीतागुप्ता, संध्या श्रीवास्तव, ई. पुलकित सिंह, संजय काश्यप, कन्हैया सिंह, प्रकाश गोस्वामी, रोहित सिंह राजपूत, कोनार मण्डल अध्यक्ष सतीश सिंह गुड्डू, सासाराम प्रखंड की पूर्व प्रमुख राम कुमारी देवी, समाजसेवी संजीव मोहन, रविंद्र कुशवाहा, रोहित राज सिंह, शक्ति परमार, मुकेश यादव, आशुतोष सिंह, हनी जी, आर्यन सिंह, इंजीनियर अभिषेक सिंह, अंकित कुमार, सोमेश्वर सिंह आदि शामिल हैं।