
करगहर(रोहतास) करगहर थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में छत पर काम करने के दौरान एक महिला गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। घायल स्थिति को देखते हुए महिला को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सदर हॉस्पिटल सासाराम में रेफर कर दिया। घायल महिला का नाम सरिता देवी पति दीनानाथ राय ग्राम भानपुर थाना करगहर जिला रोहतास बताया जाता है।