
सासाराम-दरिगांव थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी नगर में गुरुवार की दोपहर अपराधियों ने दो व्यक्ति को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में बुरी तरह से घायल एक युवक को इलाज के लिए
सदर अस्पताल के ट्रंमा सेंटर पहुंचाया। जबकि, दूसरे युवक को छर्रा लगने की बात कही जा रही है।
जो जान बचा कर घटनास्थल से भाग निकला।
गोलीबारी की घटना से पूर्व दो पक्षो के बीच झड़प हुई। इसके बाद एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी किया गया।
घटना में छः राउंड गोली चलायी गई है। खैरा गांव निवासी रविंद्र गिरी का 35 वर्षीय पु्त्र लल्लू गिरी
व उसके साथ मदन सिंह का पुत्र दीपू कुमार चंद्रवंशी नगर मुहल्ला गए थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश
में किसी से विवाद बढ़ गई। हालांकि, कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। लेकिन,
विवाद वाले जगह से कुछ दूर आगे फायरिंगव की वरदात हुई। तीन गोली लल्लु गिरी को लगी है।
जबकि, जीपू उर्फ मंतोष को छर्रा लगने की बात कही जा रही है। घटनास्थल पर दीपू की मोबाइल
मिला है। आपातकालीन पुलिस की टीम ने घायल लल्लू गिरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के
ट्रांमा सेंटर लाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिंताजनक स्थित में युवक को रेफर कर दिया गया।
सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। वहीं दूसरे घायल के खोजबीन भी की जा रही है। थानाध्यक्ष
संतोष कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए बापर रेफर
कर दिया गया है। सिसिटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।