निर्वाचन आयोग ने छह राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार शाम घोषित कर दिए। भाजपा ने त्रिपुरा और उतराखंड में शानदार जीत हासिल की। उधर केरल में युडीएफ, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, झारखंड में झामुमो और उतर प्रदेश में सपा ने सफलता प्राप्त की। उतर प्रदेश: घोसी विधानसंभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों के अंतर से पराजित कर दिया।

झारखंड: गिरीडीह जिले की डुमरी सीट पर झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी ने आजसू की
उम्मीदवार यशोदा देवी को 17,000 से अधिक मतों से हराया। त्रिपुरा: भाजपा ने धनपुर और बक्सनगर निधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारी अंतर से जीत दर्ज की।

