
नासरीगंज (रोहतास)
नगर के वार्ड 04 मंगलबाजार निवासी ददन प्रसाद के तृतीय पुत्र सह 28 वर्षीय पंकज कुमार का गुरुवार रात्रि सड़क दुर्घटना में नासरीगंज-दाऊदनगर सोन पुल पर मौत हो गया। पोस्टमार्टम के बाद उनके निवास पर शव पहुँचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सगे सम्बन्धी वार्डवासी समेत सभी लोग शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाते दिखे। मृतक श्रीराम नवमी कमिटी का कोषाध्यक्ष था और हनुमान मंदिर कमिटी का चंदा एकत्रित करता था। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक का स्थानीय बाईपास पर गिरिजा ऑटो पार्ट्स का दुकान है। गुरुवार देर शाम को अपने दो स्टाफ को दाउदनगर छोड़ने जाने के क्रम में घटना स्थल पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दुर्घटना में घटनास्थल पर ही निधन हो गया। घटना के बाद लोगों ने दाऊदनगर-नासरीगंज मुख्य सड़क को घण्टो जाम कर दिया। गुस्साए लोग मृतक के आश्रित को पांच लाख का मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे थे। घटना स्थल पर पहुंची दाऊदनगर की पुलिस ने समझा बुझा कर सड़क जाम हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मेहनती, धार्मिक व मिलनसार प्रवृति का व्यक्ति था। शुक्रवार सुबह मृतक के निवास पर पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा जिसे देखने व श्रद्धाजंली देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में स्थानीय थानामोड शमशान घाट पर उनकी अन्तेयष्ठी की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके निधन पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्यामुल हक, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि लुकेश्वर कुमार, वार्ड पार्षद संतोष कुमार, जदयू प्रखड अध्यक्ष डॉ०अमरेंद्र कुमार, समाजसेवी चंद्रकांत कुमार मुन्ना, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ लालबाबु, समाजसेवी बबन कुमार सिंह, कांग्रेस नेता ओमकार प्रसाद, भाजपा नेता सिकन्दर सिंह, उमा भाई अनमोल, सन्तोष कुमार आर्य, अमित कुशवाहा, अंशु कुमार शिपु, राजू मेहता, चनमन गुप्ता, समाज मोहित कुमार, अमन कुमार समेत अन्य हैं।