
दिल्ली में हेमंत, वकीलों से ले रहे सलाह
रांची- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने कार्यकाल में पहली बार लगातार चार दिनों से दिल्ली में हैं।
अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री के रविवार को दिल्ली से रांची आने की संभावना है। नजदीकी
सुत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री दिल्ली में रह कर दो काम कर रहे हैं। अस्पताल में भर्ती झामुमो सुप्रिमो शिबू सोरेन
की देखभाल कर रहे हैं और चिकित्सकों से सलाह कर रहे हैं।