
डेहरी आन सोन रोहतास
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से पॉक्सो एक्ट के एक आरोपि सहित 16 को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है।
एसपी विनीत कुमार के अनुसार रोहतास थाना में दर्ज पास्को मामले के एक आरोपित अफसर खां को डेहरी नगर थाना क्षेत्र के रामाराी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पास्को एक्ट का आरोपित यहां से भागने के फिराक में था तभी पुलिस की विशेष टीम ने धर दबोचा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित झारखंड के देवघर जिला के जागो मुंडा थाना क्षेत्र के योग विमल गांव का निवासी है। इस पर गत 3 अगस्त को रोहतास थाना में पास्को एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई थी उसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
उन्होंने बताया कि डेहरी नगर थाना क्षेत्र के हत्या के प्रयास का आरोपी शहवाज उर्फ बड़की को जखी बिगहा से गिरफ्तार किया ।उसी थाना क्षेत्र में चोरी करते रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया वह जिले के शिवसागर का निवासी है उन्होंने बताया की दावथ थाना क्षेत्र से चोरी किया रूप में अभिनंदन यादव शिवसागर थाना क्षेत्र से अरविंद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित इस थाना क्षेत्र के सहुआ गांव का निवासी है। नासरीगंज थाना क्षेत्र में चोरी के एक आरोपित गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया। जो औरंगाबाद जिले के दाउदनगर का निवासी है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों को पालन करने के लिए चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में बीस हजार फाइन वसूली की गई । उन्होंने बताया कि एक महिला शराब तस्कर समेत नव को मद्यनिषेध एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।