
करगहर(रोहतास) करगहर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत कुडियारी पैक्स अध्यक्ष ने की आमसभा। बैठक ग्राम पकिली कल्याणपुर पैक्स गोदाम में किया गया। कल्याणपुर पंचायत के सभी किसान लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन किसान नेता सुरेंद्र चौधरी ग्राम बिलारी के द्वारा किया गया।वही अध्यक्षता कमल तिवारी ग्राम बिलारी संचालक रवि पासवान ने किया। कुडियारी पैक्स अध्यक्ष गोवर्धन सिंह के द्वारा मौजूद सभी किसानों के समक्ष विभिन्न समस्याओं का लेकर जोरदार चर्चा हु। चर्चा के दौरान पैक्स अध्यक्ष गोवर्धन सिंह सभी की बात बारी-बारी से सुन व समझकर समस्या को हल करने उचित मार्गदर्शन एवं परामर्श दिया। मौके पर मौजूद जनता दल यूनाइटेड चुनाव आयोग वाराणसी सिह, कल्याणपुर पंचायत सरपंच काशीराम, बीडीसी दयाशंकर पांडेय, मुखिया कल्याणपुर अभिमन्यु पासवान, श्री राम नेता सहित सभी कल्याणपुर पंचायत के किसान लोग मौजूद थे।