
नींव के ईट फाउंडेशन द्वारा जिला प्रशासन रोहतास के सहयोग से प्रोजेक्ट स्वाभिमान के तहत प्रथम चरण (अक्टुबर 2022 से जून 2023) में सासाराम प्रखंड और तिलौथु प्रखंड के 12 ईट भट्टों में काम कर रहे मजदूरों एवं उनके बच्चों को अक्षर लर्निंग सेंटर के द्वारा बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थय संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनओं से भी अवगत कराया गया। ज्ञात हो कि प्रथम चरण में 1380 मजदूर और 411 बच्चें कार्यक्रम से लाभांवित हुए। फाउंडेशन के द्वारा ईट भट्टे में काम करने वाले लोगों का एक सर्वे कराया गया। जिससे यह बात साने आई कि कामगरों के बच्चें बनियादी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसका करण यह है कि मजदूर कमाई 7 से 8 माह के लिए ईट भट्टा पर काम करने हेतु सपरिवार पलायन कर जाते हैं। और बरसात के मौसम में अपने घर लौट आते हैं। इस कारण उनके बच्चे बुनियादी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। स्थाई आवसन के अभाव के कारण यह मजदूर वर्ग सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। विभिन्न योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ दिलाने हेतु नींव की ईट फांडेशन के द्वारा जिला प्रशासन रोहतास के सहयोग से समत्व कैंप लगाया गया। जिसमें कामगरों को श्रमकार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाता खोले गए। साथ ही स्वास्थ्य की जंच की गई और बी ओ सी डब्लू की जानकारी दी गई। इसके अलावा फाउंडेशन के दूसरे चरण में 100 ईट भट्टे में काम करने वाले मजदूरों को जोड़ने की बात कही गई। डी आर डी ए में जिला पदाधिकारी द्वारा फाउंडेशन के स्वभिमान फैलो जय प्रकाश कुमार, मिथुन कुमार, विध्यांचल कुमारी और शिवमुनि कुमार को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रोहतास और अन्य अधिकारी मौजुद रहे।