
कैमूर जिला भभुआ के लिच्छवी भवन में बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग और बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा जिला निबंधन अधिकारी रिपु सूदन मिश्रा जी के द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए कैम्प का आयोजन /निबंधन कार्यक्रम किया गया. जिसमें उदघाट्न कर्ता श्रम संसाधन विभाग मंत्री सुरेन्द्र राम एवं मुख्य अतिथि भभुआ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक भरत बिंद उपस्थित हुए . श्रम संसाधन विभाग के तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दि गई और पंजीकरण कामगारों को चेक वितरण किया गया. साथ हीं योजनाओं को जानकारी देते हुए बताए कि पंजिकृत कामगारों का बीमा के रूप में दुर्घटना मृत्यु में दो लाख रुपए, पूर्ण स्थाई अपंगता एक लाख रुपए और स्थाई आंशिक अपंगता के लिए पचास हजार का राशि आदि योजना के बारे में बताए. आयोजन में राजद जिला अध्यक्ष अकलु राम, प्रधान महासचिव भोला यादव, जदयू जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह राजद जिला मिडिया प्रभारी अशोक यादव कैमुरी, बिरजू पटेल, हरि ओम तिवारी, सहित जिले के सभी श्रमिकगण मौजूद थे.