
प्रमोद कुमार, डिजिटल टीम भभुआ। भभुआ में कंग्रेस द्वरा परिवर्तन संकल्प रैली सह कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने कैमूर बिहार प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह पहुंचे। कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया है। उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार केन्द्र में कांग्रेस वाली महागठबंधन की सरकार बनेगी और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जायेगा। क्योंकि इस बार कांग्रेस पार्टी राजद,जदयू सहित सभी बाम दलों का गठबंधन है और इसी मजबूती के बदौलत कांग्रेस पार्टी लोक सभा का चुनाव लड़ेगी और एनडीए सरकार को इस बार उखाड़ फेंकने का काम करेगा।
इस भाजपा सरकार में आज बहुत से बेरोजगार युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं और महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इन्ही सब से मुक्ति दिलाने के लिए इस बार गठबंधन के साथ कांग्रेस चुनाव लड़ोगी और केन्द्र में अपना सरकार बनाएगी। उन्होने आगे कैमूर जिला के कांग्रेस कार्यकराओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस तरह से कैमूर में हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेरा भव्य स्वागत किया है उसके लिए हम उन्हे बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं।